कोरोनावायरस / इंदौर में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खुले बाजार, घर से मास्क पहनकर निकलें लोगों ने की खरीदारी

नगर निगम सीमा में कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने के समय में कटौती की गई है। शुक्रवार को इंदौर की दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक खुली। किराना, खाद्य वस्तु, सब्जी, डेयरी सामान लेने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक दुकानें खुलने का समय तय किया गया था। खरीदारी करने के दौरान चेहरे पर मास्क, रुमाल या कपड़ा बांधना अनिवार्य था। इसके अलावा 28 मार्च से ऑड इवन वाहन और तीसरे दिन बंद यानी कोई वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया वाहन पर एक व्यक्ति और चारपहिया वाहन में 2 लोग ही सफर कर सकेंगे। लॉकडाउन की अवधि में रसोई गैस की डिलिवरी का समय प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कर दिया है। 


शुक्रवार को दवा बाजार सुबह 8 बजे खुला जो दोपहर 1 बजे तक खुला रहा। यहां सभी को मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया गया। इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि व्यापारी एवं कर्मचारियों का प्रवेश लाइसेंस की फोटोकॉपी या व्यापारी द्वारा दिए गए अधिकृत लेटर द्वारा ही हुआ।


जरूरी सेवा में लगे लोगों को अलग से पास नहीं देंगे 
कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने लॉकडाउन और कर्फ्यू के आदेश में आवश्यक सेवा को छूट दी है। मास्क, सैनिटाइजर, दवा, मेडिकल उपकरण, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग सामग्री आदि बनाने वाली यूनिट को काम की छूट दी है। इन लोगों को अलग से पास की जरूरत नहीं होगी और वह अपनी संस्था की आईडी से ही निकल सकेंगे। माल परिवहन वालों को अपने साथ कंपनी के बिल, रसीद आदि साथ में रखना होगा।


दिव्यांग, वृद्धजन के भोजन, दवाई की व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित 
प्रशासन ने दिव्यांग, वृद्धजन के लिए भोजन, दवा आदि की व्यवस्था के लिए कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें सुचित्रा तिर्की बेक (9893860721) संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय इंदौर को नोडल अधिकारी बनाया है। शैलेंद्र सोलंकी (9827392991) सहायक ग्रेड-3 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0731-2367214 है। इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। विविध सामाजिक संस्थाओं को भी इनके वितरण की मंजूरी है। अपर कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा 40 से ज्यादा संस्था को मंजूरी दे दी है। जो भी इस सेवा से जुड़ना चाहते हैं वे वाट्सएप नंबर 9827392991 पर संस्था का नाम, मोबाइल नंबर, कार्यक्षेत्र एवं वाहन क्रमांक की जानकारी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।



इंडस्ट्री चलाने की मंजूरी मिलेगी वाट्सएप पर
आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए इनसे जुड़ी इंडस्ट्रीज को चालू रखने के लिए मोबाइल नंबर 9165010325 पर वाट्सएप से आवेदन भेज सकते हैं। ई-मेल आईडी ed.roind@mpidc.co.in पर भी आवेदन मेल कर सकते हैं। आवेदक को मेल पर ही परमिशन जारी की जाएगी।



Popular posts
कोरोना को मात / इलाज के बाद बॉस्केटबॉल स्टार रूडी गोबर्ट ने की वापसी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेनिंग वीडियो
दिल्ली में लॉकडाउन फेल / निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग से 2 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए, यहां से गए लोगों में 120 संक्रमित मिले
कोरोना संकट के बीच खतरा / दिल्ली पुलिस का दावा- लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते हैं आईएस के आतंकी
कोरोना से देश में अब तक 52 मौतें / आज तीन की जान गई; इंदौर में 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा, उत्तर प्रदेश में दो मरीजों की मौत